Sunday, December 10, 2023
HomeHindiप्रदोष-लक्ष्मी-पूजन Pradosh Lakshmi Puja

प्रदोष-लक्ष्मी-पूजन Pradosh Lakshmi Puja

प्रदोष काल में लक्ष्मी तथा शिवजी की पूजा अर्चना करनी चाहिए इससे इनकी कृपा तुरंत प्राप्त होती है। (Pradosh Lakshmi Puja).

प्रदोष-लक्ष्मी-पूजन

सायं-काल यथा-शक्ति पूजा-सामग्री को एकत्र कर पवित्र आसन पर बैठे। आचमन कर दाएँ हाथ में जल-अक्षत-पुष्प लेकर संकल्प करे। यथा- ॐ अस्य रात्रौ आश्विन-मासे-शुक्ल-पक्षे पूर्णिमायां तिथौ अमुक-गोत्रस्य अमुक-शर्मा (वर्मा या दासः) मम सकल-दुःख-दारिद्र्य-निरास-पूर्वक लक्ष्मी-इन्द्र-कुबेर-पूजनं अहं करिष्यामि (करिष्ये)।

इसके बाद पूजा-स्थान के द्वार पर एक अष्ट-दल-कमल बनाए और उस पर पुष्प-अक्षत चढ़ाकर ‘द्वार-देवताभ्यो नमः’ कहकर पूजा करे। फिर गन्ध-पुष्प-अक्षत छोड़कर – ॐ द्वारोर्ध्व-भित्तिभ्यो नमः’ कहे। ‘ॐ ब्रह्मणे नमः, ॐ वास्तु-पुरुषाय नमः’ से पुनः पुष्पाक्षत चढ़ाए। तब ‘ॐ भूर्भुवः स्वः हव्य-वाहन, इहागच्छ इह तिष्ठ’ कहकर ‘अग्नि का आवाहन’ करे। पुनः थोड़ा-सा जल, अक्षत, पुष्प लेकर – ”इदं पाद्यं, इदं अनुलेपनं, इदं अक्षतं, एतानि गन्ध-पुष्पाणि, इदं धूपं, इदं दीपं, इदं ताम्बूलं, इदं नैवेद्यं, एते यव-चूर्ण-घृत-शालि-तण्डुलाः, इदमाचमनीयं, एष पुष्पाञ्जलीः। ॐ हव्य-वाहनाय नमः।’ कहकर अर्पित करे।

अब ‘चन्द्र-पूजा’ हेतु पहले चन्द्र-देव का आवाहन करे- “भो पूर्णेन्दो, इहागच्छ इह तिष्ठ, एषोऽर्घ्यः इन्दवे नमः। एतानि पाद्यानि ॐ पूर्णेन्दवे नमः।’ कहकर थोड़ा-सा गन्धाक्षत, पुष्प जल में डालकर ‘पाद्य’ के लिए अर्पित करे। फिर ‘इदं अनुलेपनं, इदं अक्षतं, एतानि गन्ध-पुष्पाणि, इदं धूपं, इदं दीपं’ और इसके बाद दूध और खीर लेकर ‘इदं नैवेद्यं’ कहते हुए पूजा-सामग्री को चन्द्र-देव को अर्पित करे। तब इदं ताम्बूलं, इदं दक्षिणा-द्रव्यं, प्रदक्षिणां समर्पयामि, कहकर भक्ति-सहित प्रणाम करे।

फिर भार्या सहित रुद्र का पूजन करे। पहले आवाहन करे – ॐ सभार्य-रुद्र, इहागच्छ इह तिष्ठ’ कहकर फुजा-स्थान पर पुष्प और अक्षत छोड़े। फिर ‘एतानि पाद्यादीनि समर्पयामि’ एवं ‘ॐ सभार्य-रुद्राय नमः’ कहकर गन्ध-पुष्प चढ़ाए। ‘एते माष-तिल-तण्डुलाः ॐ सभार्य-रुद्राय नमः’ कहकर पूर्वोक्त विधि से धूप-दीप आदि अर्पित करे।

तब ‘स्कन्दाय नमः’ कहकर स्कन्द-देव की पूजा करे। ”इदं पाद्यं, इदं अनुलेपनं, इदं अक्षतं, एतानि गन्ध-पुष्पाणि, इदं धूपं, इदं दीपं, इदं ताम्बूलं, इदं दक्षिणा-द्रव्यं, एते माष-तिल-तण्डुलाः ॐ स्कन्दाय नमः’ कहकर उपलब्ध पूजा-सामग्री अर्पित करे।

पुनः नन्दीश्वर की पूजा करने हेतु – ॐ नन्दीश्वर-मुने, इहागच्छ, इह तिष्ठ, एतानि पाद्यादीनि समर्पयामि। एते माष-तिल-तण्डुलाः ॐ नन्दीशऽवर-मुनये नमः’ कहकर उपलब्ध पूजा-सामग्री अर्पित करे।

इसके बाद ‘ॐ गोमति, इहागच्छ, इह तिष्ठ, एतानि पाद्यादीनि समर्पयामि, ॐ गोमत्यै नमः’ से पूर्व की भाँति पूजा करे।

‘ॐ सुरभि इहागच्छ, इह तिष्ठ, एतानि पाद्यादीनि समर्पयामि। ॐ सुरभ्यै नमः’ से पूजा-सामग्री अर्पित करे।

‘ॐ निकुम्भ इहागच्छ, इह तिष्ठ, एतानि पाद्यादीनि समर्पयामि। ॐ निकुम्भाय नमः’ से पूजा कर माष-तिल-तण्डुल (उड़द-तिल-चावल) दे। इसी प्रकार छाग-वाहन (अग्नि-देव), मेष-वाहन (वरुण), हस्ति-वाहन (विनायक), अश्व-वाहन (रेवन्त) का आवाहन कर पूजा करे। प्रत्येक को उड़द-तिल-चावल का नैवेद्य अर्पित करे।

अब दाएँ हाथ में पुष्प-अक्षत लेकर भगवती लक्ष्मी का ध्यान करे-

ॐ या सा पूद्मासनस्था, विपुल-कटि-तटी, पद्म-दलायताक्षी।

गम्भीरावर्त-नाभिः, स्तन-भर-नमिता, शुभ्र-वस्त्रोत्तरीया।।

लक्ष्मी दिव्यैर्गजेन्द्रैः। मणि-गज-खचितैः, स्नापिता हेम-कुम्भैः।

नित्यं सा पद्म-हस्ता, मम वसतु गृहे, सर्व-मांगल्य-युक्ता।।

उक्त प्रकार ध्यान कर ‘आवाहनादि-पूजन’ करे-

“ॐ भूर्भुवः स्वः लक्ष्मि, इहागच्छ इह तिष्ठ, एतानि पाद्याद्याचमनीय-स्नानीयं, पुनराचमनीयम्।”

फिर लक्ष्मी की प्रतिमा अथवा यन्त्र की पूजा करे। पहले स्नान कराए-

ॐ मन्दाकिन्या समानीतैः, हेमाम्भोरुह-वासितैः स्नानं कुरुष्व देवेशि, सलिलं च सुगन्धिभिः।। ॐ लक्ष्म्यै नमः।।

तदन्तर ‘इदमनुलिपनं, इदं सिन्दूरं, इदमक्षतं’ से पूजन कर लक्ष्मी देवी को पुष्प-माला और पुष्प अर्पित करे-

‘ॐ मन्दार-पारिजाताद्यैः, अनेकैः कुसुमैः शुभैः। पूजयामि शिवे, भक्तया, कमलायै नमो नमः।। ॐ लक्ष्म्यै नमः, पुष्पाणि समर्पयामि।’

इसके बाद ‘इदं रक्त-वस्त्रं, इदं विल्व-पत्रं, इदं माल्यं, एष धूपं, एष दीपं, एतानि नाना-विधि-नैवेद्यानि, इसमाचनीयं। एतानि नाना-विध-पक्वान्न-सहित-नारिकेलोदक-सहित-नाना-फलानि, ताम्बूलानि, आचमनीयं समर्पयामि’ से पूजा करे।

अन्त में लक्ष्मी जी को तीन पुष्पाञ्जलियाँ प्रदान करे-

“ॐ नमस्ते सर्व-भूतानां, वरदाऽसि हरि-प्रिये, या गतिस्त्वत्-प्रपन्नानां,

सा मे भूयात् त्वद्-दर्शनात्। एष पुष्पाञ्जलिः।। ॐ महा-लक्ष्म्यै नमः।।”

लक्ष्मी का पूजन के बाद ‘इन्द्र-देव’ का ‘ॐ इन्द्राय नमः’ कहकर एवं ‘कुबेर का ‘ॐ कुबेराय नमः’ कहकर गन्धादि से पूजन करे। फिर हाथों में पुष्प लेकर ‘ॐ इन्द्राय नमः’, ‘ॐ कुबेराय नमः’ कहकर प्रणाम करे-

“ॐ धनदाय नमस्तुभ्यं, निधि-पद्माधिपाय च। भवन्तु त्वत्-प्रसादान्ने, धन-धान्यादि-सम्पदः।।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

C G Suprasanna on Vijayraghav Mandir, Ayodhya
Peddinti Devaraju on Nilavanti : The book of Mysteries
Premswarup yadav on Nilavanti : The book of Mysteries
P.chandrasekaran on Hindu temples in Switzerland
Muhamad on Soma
Muhamad on Soma
muhamadsofyansanusi28@gmail.com on Soma
Pankajkumar Shinde on Nilavanti : The book of Mysteries
Ashwath shah on Mahabharat- Story or Truth
Shubhra lokhandr on Nilavanti : The book of Mysteries
Aditya Sharma on Mahabharat- Story or Truth
Aditya Sharma on Mahabharat- Story or Truth
prachi chhagan patil on Nilavanti : The book of Mysteries
Prateek the vedantist on Shivleelamrut 11 Adhyay
Prateek the vedantist on Shivleelamrut 11 Adhyay
Voluma on Brihaspati
Vinayak anil lohar on Sirsangi Kalika Temple
Skip to toolbar