साधना

Your Spiritual Journey

गुरु पुष्य शुभ संयोग

गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र का होना काफी लाभप्रद होता है। इस दिन किए गए कार्यों का उत्तम फल प्राप्त होता है। गुरुवार का पूरा दिन खरीदारी के लिए श्रेष्ठ रहेगा। गुरु-पुष्य का संयोग खरीदारी सहित सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदी गई वस्तु का स्थायित्व बना रहता है। साथ ही इस दिन श्रीयंत्र, पारद शिवलिंग एवं श्वेतार्क गणपति की साधना विशेष फलदायी होती है।
पंडित प्रहलाद पंड्या ने बताया कि गुरु-पुष्य का दिन सभी प्रकार की खरीदारी के लिए शुभ है। इस दिन स्वर्ण, चाँदी के आभूषण, रत्न, वस्त्र स्थायी संपत्ति जैसे भूमि-भवन वाहन आदि क्रय करना काफी शुभ होता है। गुरु-पुष्य में खरीदी गई सामग्री में स्थायित्व रहता है। 20 को गुरु-पुष्य अमृत योग का संयोग बना है। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। इसलिए यह दिन सभी प्रकार की खरीदारी एवं शुभ कार्यों के लिए उत्तम है।
गुरुवार को विशेष रूप से अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योगों का महायोग होने से कुछ न कुछ खरीदारी करना इस दिन शुभ माना जाएगा। इस दिन खास तौर पर इलेक्ट्रानिक्स गुड्स, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कम्प्यूटर, लैपटाप, स्कूटर, बाइक, कार, भूमि, भवन, बर्तन, सोना, चाँदी आदि का व्यापार होगा।मकर संक्रांति के बाद शादी विवाह के शुभ मुहूर्त होने से भी बाजार में काफी माँग रहेगी। इस साल का पहला पुष्य नक्षत्र कारोबार के लिहाज के काफी शुभ माना जा रहा है। व्यापारियों को शुभ मुहूर्त में अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है।

धन-दौलत के लिए हरे रंग के कपड़े की छोटी थैली में 7 मूंग, एक पंचमुखी रुद्राक्ष, 10 ग्राम साबुत धनिया, एक चांदी का रुपया या 2 सुपारी, हल्दी की गांठ रख उसे दाहिनी सूंड के गणेश जी के सामने रखें। उन्हें देसी घी के मोदक का भी भोग लगाएं। इसके बाद ये थैली तिजोरी या पैसे रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। ये उपाय आपके भाग्य का दरवाजा खोल देगा। एक साल बाद इस थैली को बदलना न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version